New Delhi News (26 June 2026): दिल्ली सरकार ने राजधानी को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) और इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन (ISF) के सहयोग से अगले वर्ष दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन और रेसलिंग स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें करीब 50 देशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसजीएफआई के साथ एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह समझौता दिल्ली और देश के युवा खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उनके अनुसार, इस पहल से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, उनके प्रदर्शन में सुधार होगा और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही है।
आशीष सूद ने विश्वास जताया कि इस आयोजन से दिल्ली का खेल इकोसिस्टम और अधिक सशक्त होगा तथा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए राजधानी की तैयारियां और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि राजधानी देश के प्रमुख खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।