Lucknow News (24/06/2026): लखनऊ में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश के लिए एक गंभीर चेतावनी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक एवं प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पतालों, नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी मिले, वहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने प्रत्येक जिले में विशेष टीमों का गठन कर मिशन मोड में फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पहले लोगों को जागरूक किया जाए और उन्हें सुरक्षा मानकों के प्रति संवेदनशील बनाया जाए। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अभियान के नाम पर आम नागरिकों या व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न न हो।

मुख्यमंत्री ने भवनों के उपयोग को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जिस भवन को जिस उद्देश्य के लिए स्वीकृति दी गई है, उसका उपयोग उसी उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए। विशेष रूप से बेसमेंट में कोचिंग संस्थान, नर्सिंग होम अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन पर उन्होंने गंभीर चिंता जताते हुए ऐसे मामलों की नियमित निगरानी और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना या आपदा की स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है, इसलिए अग्निशमन विभाग का रिस्पॉन्स टाइम और कम किया जाए। साथ ही विभाग को आधुनिक उपकरणों, अत्याधुनिक तकनीक तथा आवश्यक संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश भी दिए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।