Noida News (23/06/2026): नोएडा के आवासीय सेक्टरों में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ती यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस (CONRWA) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्णा करुणेश को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में CONRWA ने कहा कि शहर के अधिकांश आवासीय सेक्टरों में वाहन इस प्रकार खड़े किए जाते हैं कि उनका एक हिस्सा सड़क पर रहता है, जिससे सड़कों की चौड़ाई कम हो जाती है और आवागमन बाधित होता है। संस्था का कहना है कि यह समस्या विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर रूप ले लेती है, क्योंकि संकरी सड़कों के कारण एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाते।
CONRWA ने सुझाव दिया है कि सभी आवासीय सेक्टरों की आंतरिक सड़कों के किनारे पीली पट्टी (Yellow Line) अंकित की जाए और वाहन पार्किंग उसी निर्धारित सीमा के भीतर अनिवार्य की जाए। साथ ही, पीली पट्टी के बाहर या सड़क पर अतिक्रमण कर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने और नियमित प्रवर्तन अभियान चलाने की भी मांग की गई है।
संस्था का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में यह गंभीर रूप धारण कर सकती है, जिससे प्रशासन और आम नागरिकों दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CONRWA ने प्राधिकरण से इस विषय पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की है। यह ज्ञापन डॉ. पी.एस. जैन (अधिवक्ता), बी.बी. वलेचा और राजीव गर्ग की ओर से नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंपा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।