5 साल से फरार आरोपी को सऊदी से लौटना पड़ा भारी, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (19/06/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सऊदी अरब के जेद्दा से भारत लौट रहा था, जहां लुकआउट नोटिस के आधार पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुदासिर जहूर (38 वर्ष) पुत्र जहूर अहमद, निवासी अरम मस्जिद, खानयार, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जालसाजी और आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में पीड़िता ने थाना फेस-3 में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उस पर पहले से दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, मोबाइल फोन हैक करने, 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी। इस मामले में थाना फेस-3 पर रंगदारी, धमकी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना थाना सेक्टर-58 पुलिस कर रही है।

जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) और धारा 82 सीआरपीसी (वर्तमान में बीएनएसएस के समकक्ष प्रावधान) की कार्रवाई की गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी भारत छोड़कर सऊदी अरब में रह रहा था। इसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया गया। 18 जून 2026 को आरोपी के जेद्दा से मुंबई पहुंचते ही इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे डिटेन कर लिया। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-58 पुलिस मुंबई पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर नोएडा लेकर आई। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।