सपा के लिए सैफई ही घर-परिवार, मेरे लिए पूरा उत्तर प्रदेश ही घर-परिवार: सीएम योगी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (19/06/2026): उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां समाजवादी पार्टी की राजनीति सैफई और परिवार तक सीमित रही, वहीं उनकी सरकार पूरे उत्तर प्रदेश और 25 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानकर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि “सपा के लिए सैफई ही घर-परिवार था, लेकिन मेरे लिए पूरा उत्तर प्रदेश ही घर है और 25 करोड़ प्रदेशवासी मेरा परिवार हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को परिवार मानकर सेवा की राजनीति की है और उत्तर प्रदेश सरकार भी उसी भावना के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 570 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के दौर में प्रदेश में माफियाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद हावी था, जबकि आज कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस नेताओं के आंसू गरीबों के लिए नहीं, बल्कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होने पर निकलते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के पात्र लोगों तक आवास, राशन, आयुष्मान, उज्ज्वला और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्नाव के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिले को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) का हिस्सा बनाया गया है और लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल कॉरिडोर की योजना तैयार की जा रही है। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक क्लस्टर जैसी परियोजनाएं उन्नाव को प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, निवेश और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और सरकार प्रदेश के हर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।