राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में मेगा जॉब फेयर, 150 से अधिक कंपनियां पहुंची

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (19 June 2026): दिल्ली के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 19 जून को तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी और भारतीय युवा कांग्रेस संयुक्त रूप से कर रही हैं। दावा किया गया है कि इस रोजगार मेले में 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी और चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी सौंपे जा सकते हैं।

आयोजकों के अनुसार इस मेगा जॉब फेयर के माध्यम से एक ही दिन में करीब 5,000 से 10,000 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। युवा कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम उसके देशव्यापी ‘रोजगार, न्याय और जवाबदेही’ अभियान का हिस्सा है, जिसके जरिए एक ओर बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा है तो दूसरी ओर युवाओं को सीधे नौकरी से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों युवाओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराया गया है। साथ ही बड़ी संख्या में युवा लगातार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं, जिससे रोजगार मेले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

देवेंद्र यादव ने विश्वास जताया कि यह मेगा जॉब फेयर दिल्ली के युवाओं के लिए रोजगार हासिल करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रदेश महासचिव (संगठन) एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।