कठेहरा की बेटी सुहानी भाटी ने भारतीय वायु सेना में लहराया परचम, AFCAT-2026 में रही अव्वल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/06/2026): गौतमबुद्ध नगर के कठेहरा गांव की बेटी सुहानी भाटी ने भारतीय वायु सेना की AFCAT-2026 मेरिट सूची में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (AE) महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले, प्रदेश और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है।
मनीष भाटी, बीडीसी (कठेहरा) ने बताया कि हमारे गाँव कठेहरा के लिए यह बहुत खुशी और गर्व का पल है। हमारे गाँव के सुशील भाटी एडवोकेट (पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता) की भतीजी, स्वर्गीय राव तेजपाल सिंह भाटी की पोत्री तथा रमेश भाटी (पूर्व विंग कमांडर) की पुत्री सुहानी भाटी ने भारतीय वायु सेना की AFCAT-2026 मेरिट सूची में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (AE) महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल हमारे परिवार, बल्कि पूरे समाज और देश का नाम गौरवान्वित किया है।
यह उपलब्धि केवल एक परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि वर्षों के अनुशासन, परिश्रम, त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प की विजय है। बचपन से बड़े सपने देखने वाली सुहानी भाटी अब भारतीय वायु सेना के माध्यम से राष्ट्र की सुरक्षा, तकनीकी उत्कृष्टता और मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करेंगी।

हर किसी के जीवन में ऐसा क्षण बहुत कम आता है, जब गर्व से परिवार का सिर ऊँचा हो जाए और आँखें खुशी से नम हो जाएँ। आज वही क्षण है। मुझे विश्वास है कि वह न केवल भारत की सामरिक शक्ति को और मजबूत करेंगी, बल्कि अपने कर्तव्य, सेवा और मानवीय मूल्यों से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेंगी।
यह उपलब्धि हर बेटी के लिए संदेश है कि सपनों को पंख देने के लिए हौसला, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम ही सबसे बड़ी ताकत हैं। बेटियाँ केवल परिवार का मान ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ती हैं।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।