जापान में नौकरी का झांसा, दिल्ली में लाखों की ठगी का खेल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (17 जून 2026): विदेश में नौकरी (Overseas Job) दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक संगठित साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाना (Cyber Police Station) की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जापान की नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं और नौकरी तलाश रहे लोगों से मोटी रकम वसूलते थे।

पुलिस के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 1 लाख 63 हजार रुपये की ठगी की गई है। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मनी ट्रेल (Money Trail) और बैंकिंग लेनदेन की पड़ताल के जरिए बरेली निवासी 22 वर्षीय कुश भटनागर और 23 वर्षीय अमित की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विभिन्न ऑनलाइन जॉब पोर्टल (Job Portal) से नौकरी तलाशने वाले लोगों का डेटा जुटाते थे और फिर टोयोटा जापान (Toyota Japan) तथा निप्पॉन स्टील कॉरपोरेशन जापान (Nippon Steel Corporation Japan) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से फर्जी ई-मेल भेजकर लोगों को विश्वास में लेते थे। इसके बाद फर्जी इंटरव्यू (Fake Interview) आयोजित किए जाते और चयन होने का दावा कर वीजा (Visa), एंबेसी क्लियरेंस (Embassy Clearance) और अन्य दस्तावेजी प्रक्रियाओं के नाम पर पैसे वसूले जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, जियो सिम कार्ड और कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य (Digital Evidence) बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है और अब गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विदेश में नौकरी के किसी भी प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी कंपनी या एजेंसी को सत्यापन के बिना धनराशि न भेजें। मामले की जांच जारी है और साइबर अपराध (Cyber Crime) से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।