दिल्ली के रेलवे कर्मचारियों को बड़ा झटका, अब पार्किंग के लिए भी चुकानी होगी फीस
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15 June 2026): दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए रेलवे प्रशासन ने पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब तक अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निःशुल्क पार्क करने की सुविधा पाने वाले रेल कर्मियों को आगे से पार्किंग शुल्क देना होगा। इस नई व्यवस्था की शुरुआत हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से कर दी गई है, जिसके बाद कर्मचारियों में नाराजगी और असंतोष का माहौल बन गया है।
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पार्किंग संचालक ने रेल कर्मियों से वाहन खड़ा करने के बदले शुल्क लेना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से उन्हें यह सुविधा बिना किसी शुल्क के मिलती रही है, लेकिन अब अचानक पैसे मांगे जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कई बार पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों के बीच बहस और विवाद की स्थिति भी पैदा हो चुकी है। उनका आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के यह फैसला लागू कर दिया गया।
मामले को लेकर रेल कर्मियों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन उन्हें बताया गया कि यह निर्णय मंडल स्तर पर लिया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को पार्किंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने की बात कही गई है, हालांकि कर्मचारी इस व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि पहले जब पूरी तरह निःशुल्क सुविधा उपलब्ध थी तो अब शुल्क वसूलने का कोई औचित्य नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी यही नियम लागू किया जा सकता है। इस संभावना के बीच कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुराने नियम को बहाल नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। ऐसे में रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों के बीच यह विवाद आगे और बढ़ सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।