नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान, लखनऊ एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग
टेन न्यूज नेटवर्क
Jeawr News (15/06/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट ) ने आज इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराते हुए पहली कमर्शियल फ्लाइट ने सफलतापूर्वक उड़ान भरते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
यह पहली उड़ान इंडिगो (Indigo Airlines) की रही, जो जेवर से लखनऊ के लिए रवाना हुई। उड़ान के साथ एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम पूरा हुआ, जिसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
इस विशेष फ्लाइट में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेंद्र सिंह भाटिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल रहे। इसके अलावा एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी भूमि देने वाले किसान भी इस उड़ान का हिस्सा बने।
सूत्रों के अनुसार, यह पूरा प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा, जहां किसानों के योगदान का औपचारिक सम्मान किए जाने की संभावना है।
यह उड़ान केवल एक यात्री सेवा नहीं, बल्कि जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लंबे सफर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।
इसी ऐतिहासिक पल के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने व्यावसायिक उड़ानों की दिशा में अपना पहला मजबूत कदम बढ़ा दिया है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।