विश्व रक्तदान दिवस पर पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/06/2026): विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया।
शिविर में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 100 से अधिक निवासियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, जबकि 20 निवासियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। स्वास्थ्य जांच शिविर का संचालन यथार्थ अस्पताल के सहयोग से किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करना तथा रक्तदान के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना था। आरडब्ल्यूए ने सभी रक्तदाताओं, यथार्थ अस्पताल की चिकित्सा टीम, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों एवं निवासियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है और रक्तदान समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करते हैं। पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 आरडब्ल्यूए ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दिया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।