नई दिल्ली (5 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोट डालने की कोशिश का मामला सामने आया है। एंड्रयूज गंज इलाके में सर्वोदय विद्यालय मतदान केंद्र पर दो लोग फर्जी पर्चियों के साथ मतदान करने पहुंचे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा की गई सख्त निगरानी के चलते ये लोग पकड़े गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों संदिग्ध मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दस्तावेजों की जांच के दौरान गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।