UPITS 2026 यूपी की औद्योगिक ताकत को दुनिया के सामने रखने का सबसे बड़ा मंच बनेगा : हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री, MSME
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (12/06/2026): उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) 2026 के प्रथम इंडस्ट्री आउटरीच मीट का आयोजन शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित होटल द रॉयल प्लाजा में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, शशि भूषण लाल सुशील (IAS), सचिव प्रांजल यादव (IAS), आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजयेंद्र पांडियन (IAS), एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अजय कुमार, डॉ राकेश कुमार, चेयरमैन इंडिया एक्सपो मार्ट एंड लिमिटेड, सुदीप सरकार- सीईओ इंडिया एक्सपो मार्ट एंड लिमिटेड, विभिन्न देशों के राजनयिक, निर्यात संवर्धन परिषदों के प्रतिनिधि, उद्योग संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के प्रथम इंडस्ट्री आउटरीच मीट में एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने निवेशकों और उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश आज देश की आर्थिक प्रगति का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है।
हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि UPITS 2026 केवल एक ट्रेड शो नहीं, बल्कि भारत के सबसे बड़े आर्थिक परिवर्तन की कहानी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग, निर्यात और उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
राज्य मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश केवल जनसंख्या के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य नहीं है, बल्कि निवेश, निर्माण, नीति और उद्यमिता के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयाँ कार्यरत हैं, जो करोड़ों लोगों को रोजगार प्रदान कर रही हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) जैसी ऐतिहासिक पहल ने लाखों कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों और सूक्ष्म उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। UPITS इसी सोच का विस्तार है, जो स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रभावी मंच बन चुका है।

हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। निवेशकों को सुरक्षा, भूमि, बेहतर बुनियादी ढांचा और पारदर्शी नीतियों का लाभ मिल रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में विश्वास के साथ निवेश करें और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें।

उन्होंने कहा कि UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निर्यात शक्ति और उद्यमशीलता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा तथा प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देगा। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिकों, उद्योग संगठनों, निर्यात संवर्धन परिषदों तथा बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।