Greater Noida News (11/06/2026): ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर बुधवार रात कुछ वाहन सवारों की दबंगई देखने को मिली। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक वाहनों का काफिला बिना टोल शुल्क अदा किए जबरन टोल प्लाजा से गुजर गया। इस दौरान वाहनों ने टोल का बूम बैरियर भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 7:45 बजे कई वाहन हूटर बजाते हुए टोल प्लाजा पहुंचे। टोल कर्मचारियों ने नियमानुसार बैरियर खोलने से इनकार किया तो वाहन सवारों ने जबरन बैरियर तोड़ दिया और एक-एक कर सभी वाहन आगे निकल गए। घटना से टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
टोलकर्मियों ने वाहनों को रोककर शुल्क जमा कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई और मारपीट की गई। इस दौरान खुर्जा निवासी टोल कर्मचारी लोकमान सिंह को निशाना बनाया गया।
जान बचाने के लिए भाग रहे लोकमान सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उनका काफी दूर तक पीछा किया। इसके बाद उन्हें गिराकर बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से भी हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।