महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर फरार, सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय

टेन न्यूज नेटवर्क

Kanpur News (10/06/2026): महंत पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना को एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस जहां उसकी तलाश में लगातार दबिश देने का दावा कर रही है, वहीं आरोपी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार वीडियो और रील साझा कर रहा है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील में अजय ठाकुर लग्जरी एसयूवी वाहनों के लंबे काफिले के साथ दिखाई देता है। वीडियो में कई गाड़ियों पर राजनीतिक दलों के झंडे और स्टीकर लगे नजर आते हैं। रील में आरोपी वाहनों की छतों पर चढ़कर स्टंट करता भी दिखाई देता है। एक अन्य वीडियो में वह अपने समर्थकों के साथ शहर के व्यस्त इलाके में कार के बोनट पर खड़ा नजर आता है, जबकि एक तीसरी रील में वह जन्मदिन समारोह मनाते हुए दिखाई देता है।

जानकारी के अनुसार, अजय ठाकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों समेत दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि 29 अप्रैल को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी पर हमला किया था।

महंत रविकांत शुक्ला का आरोप है कि आश्रम के समीप रहने वाली एक युवती के घर आरोपी के कथित आने-जाने का उन्होंने विरोध किया था, जिसके बाद अजय ठाकुर उनसे रंजिश रखने लगा। महंत के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी अपने साथियों के साथ आश्रम पहुंचा और गेट खुलते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए उन्हें कमरे में शरण लेनी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी और उसके साथी फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था तथा कुछ वाहनों को भी कब्जे में लिया था। हालांकि मुख्य आरोपी अजय ठाकुर अब तक पुलिस की पहुंच से दूर बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार प्रयासरत हैं और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। बावजूद इसके, फरारी के दौरान लगातार सामने आ रही रीलों और वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।