Noida News (10/06/2026): नोएडा के सेक्टर-55 स्थित सी-ब्लॉक में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इलाके में लगे बिजली के पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसकी चिंगारियां पास में खड़ी कारों तक पहुंच गईं। देखते ही देखते दो कारें आग की चपेट में आ गईं और उनमें भीषण आग लग गई।
घटना के दौरान आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।
आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास खड़े अन्य वाहनों और संपत्तियों को भी खतरा पैदा हो गया था। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया और कई वाहनों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि पार्किंग में खड़ी दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।