दिल्ली में आज जुटेंगे NDA के सभी मुख्यमंत्री, भारत मंडपम में होगी बड़ी रणनीतिक बैठक
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (10 जून 2026): राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री परिषद (Chief Ministers’ Council) की बैठक आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगी। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री (Chief Ministers) तथा उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Ministers) हिस्सा लेंगे।
बैठक दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जिसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों (Achievements), सुशासन (Good Governance), विकास कार्यों (Development Initiatives) और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौतियों (Future Challenges) पर भी व्यापक चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय (Coordination), केंद्र और राज्यों की साझी विकास रणनीति तथा जनता तक सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद कर आगामी कार्ययोजना को लेकर भी दिशा-निर्देश दे सकते हैं।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब केंद्र सरकार अपने 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में उपलब्धियों को लेकर विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है। राजनीतिक दृष्टि से भी इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।