छपरौला-दादरी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर डीएम का सख्त एक्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (09/06/2026): छपरौला-दादरी औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव, जल निकासी, विद्युत एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ छपरौला-दादरी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर एनएचएआई द्वारा ड्रेनेज कार्य में हो रही देरी के कारण औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न जलभराव समेत विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी मेधा रूपम के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं का उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

डीएम मेधा रूपम ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

डीएम ने एनएचएआई, आईजीएल और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देते हुए लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखा जाए।

बैठक के दौरान जीएम प्रोजेक्ट, नोएडा प्राधिकरण की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। वहीं अधिशासी अभियंता, यूपीपीसीएल के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) बच्चू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा छपरौला-दादरी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।