डीएम ने सरस शॉप का किया उद्घाटन, महिलाओं के उत्पादों को मिला नया बाजार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (04/06/2026): विकास भवन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित सरस शॉप का उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। इस शॉप में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री की जाएगी। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम ने महिलाओं द्वारा बनाए गए मसाले, अचार, पापड़, जूट बैग, सैनिटरी पैड, हस्तशिल्प वस्तुएं, खादी के कपड़े और शहद समेत कई उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा की।

डीएम मेधा रूपम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे प्रयास महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज में नई पहचान भी दिला रहे हैं। महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सरस शॉप से कुछ उत्पादों की खरीदारी भी की। उन्होंने महिलाओं को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश ने बताया कि सरस शॉप महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने और उन्हें बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर दे रही है। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक नेहा, अखिलेश प्रजापति (एनआरएलएम), डॉ. सपना आर्य (वेदिका फाउंडेशन) और स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाएं मौजूद रहीं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।