नई दिल्ली (04 फरवरी, 2025): दिल्ली में कल यानी 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव के लिए दिल्ली पुलिस, चुनाव आयोग और दिल्ली मेट्रो ने पूरी तैयारी कर ली है। मतदान के दिन सुबह 4 बजे से ही दिल्ली मेट्रो की सेवा शुरू हो जाएगी, ताकि वोटरों और चुनाव कर्मियों को सुविधा मिल सके।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 टुकड़ियां तैनात रहेंगी। साथ ही, 35,000 से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान हर मतदान केंद्र पर पहरा देंगे। चुनाव आयोग ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए हैं।
इस बार दिल्ली में 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 70-70 केंद्र महिलाओं, दिव्यांगों और युवाओं द्वारा संचालित होंगे, जो चुनाव में भागीदारी बढ़ाने का एक सराहनीय कदम है।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें। दिल्ली में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।