मालवीय नगर अग्निकांड: दिल्ली सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (04 June 2026): दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मालवीय नगर अग्निकांड एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। वहीं, हादसे की जांच जारी है और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।