नोएडा (3 जून 2026): नोएडा के सेक्टर-51 स्थित सी ब्लॉक पार्क में कथित रूप से बढ़ती असामाजिक गतिविधियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सेक्टर 15 RWA ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। क्षेत्र के निवासियों द्वारा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को भेजी गई एक शिकायत में पार्क में आए दिन होने वाले झगड़ों, अभद्र व्यवहार और असुरक्षा के माहौल का मुद्दा उठाया गया है।
शिकायत के अनुसार, पार्क में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लड़ाई-झगड़ा, हंगामा और महिलाओं एवं युवतियों पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां किए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके अलावा, पार्क में ऊंची आवाज में गाली-गलौज और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किए जाने से स्थानीय वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
निवासियों का आरोप है कि हाल ही में पार्क में एक युवती के साथ जबरदस्ती और दुर्व्यवहार की घटना सामने आई। बताया गया कि एक जागरूक स्थानीय नागरिक ने समय रहते हस्तक्षेप कर युवती की सहायता की, जिससे किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाला जा सका। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पार्क में कुछ युवक कथित रूप से नशा करते हुए देखे जाते हैं और विरोध करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इन घटनाओं के कारण पार्क में आने वाले परिवार, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
निवासियों ने RWA से मांग की है कि पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, नियमित निगरानी एवं गश्त सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग को मामले से अवगत कराकर उचित कार्रवाई की मांग भी की गई है।
संजीव कुमार का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र का सामाजिक वातावरण और अधिक प्रभावित हो सकता है। अब सभी की नजर RWA और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।