दिल्ली-राजधानी में जल्द बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (03/06/2026): जून की शुरुआत भले ही दिल्ली-एनसीआर में शुष्क मौसम के साथ हुई हो, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 जून से 6 जून के बीच राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 4 और 5 जून को मौसम सबसे अधिक सक्रिय रह सकता है। इन दिनों कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के अलावा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी भी आ सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी तापमान सामान्य स्तर से नीचे दर्ज हुआ, जिससे लोगों को अपेक्षाकृत राहतभरा मौसम महसूस हुआ।

बुधवार के लिए मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी सप्ताह के दौरान लू चलने की संभावना बेहद कम है। लगातार बादल, बारिश और तेज हवाओं के प्रभाव से तापमान नियंत्रण में रहेगा। आमतौर पर जून के शुरुआती दिनों में जहां भीषण गर्मी पड़ती है, वहीं इस बार राजधानीवासियों को अपेक्षाकृत सुहावने मौसम का अनुभव हो सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।