नई दिल्ली (02/06/2026): बिग क्रिकेट लीग (BCL) के आयोजकों ने Season 2 की शुरुआत के साथ ही Season 3 की तैयारियों का भी ऐलान कर दिया है। आयोजकों के अनुसार, लीग का पहला मुकाबला सिंगल-हेडर होगा, जबकि अगले आठ दिनों तक डबल-हेडर मैच खेले जाएंगे। बीच में सोमवार को एक ब्रेक डे रखा गया है।
आयोजकों ने बताया कि लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि देशभर के उन प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मंच देना है, जिन्हें पेशेवर क्रिकेट में आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि 26 जून से 30 जून तक Big Cricket League Season 3 के ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। पिछले सीजन में लगभग 16,000-17,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जबकि इस बार आयोजकों का लक्ष्य 26,000 से 30,000 खिलाड़ियों तक पहुंचने का है।
लीग का मुख्य उद्देश्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय और दिग्गज क्रिकेटरों को देशभर के उभरते एवं शौकिया खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर प्रदान करना है। आयोजकों का मानना है कि इससे खिलाड़ियों को अनुभव, पहचान और आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी लीग का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक प्रसिद्ध क्रिकेटरों को उन खिलाड़ियों के साथ जोड़ा जाए, जिनके क्रिकेट के सपने अधूरे रह गए हैं, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके।

आयोजकों ने सभी सहयोगियों, मीडिया और क्रिकेट प्रेमियों का समर्थन मांगा और कहा कि उनके सहयोग से इस पहल को और व्यापक स्तर पर ले जाया जा सकेगा। 🏏 Big Cricket League Season 2 वर्तमान में क्रिकेट प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और उभरती प्रतिभाएं एक ही मंच पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।