GL Bajaj Institute में 6 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/06/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (GLBITM) के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा 1 से 6 जून, 2026 तक आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) “रिसर्च पेपर, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) एवं प्रोजेक्ट प्रपोजल लेखन” का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शिक्षाविदों, शोध संस्थानों एवं सरकारी संगठनों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने सहभागिता की। इस अवसर पर अनिल सी. रणवीर, निदेशक एवं प्रभागाध्यक्ष (आरएंडडी), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, डॉ. संदीप सिंघल, साइंटिस्ट-एफ एवं ग्रुप हेड, रिसर्च प्लानिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट डिवीजन, CSIR-AMPRI तथा डॉ. ज़ेडज़िस्लाव पोल्कोव्स्की, प्रोफेसर, WSG यूनिवर्सिटी, पोलैंड, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) मानस कुमार मिश्रा एवं डीन (रिसर्च) प्रो. (डॉ.) रोहित शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ शोध, नवाचार, बौद्धिक संपदा अधिकारों एवं उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा अनुसंधान संस्कृति को सशक्त बनाने पर बल दिया।
इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्देश्य शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं की अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शोध पत्र प्रकाशन, बौद्धिक संपदा अधिकार, नवाचार प्रबंधन तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वित्तपोषण एजेंसियों के लिए प्रभावी प्रोजेक्ट प्रस्ताव तैयार करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
यह पहल जीएल बजाज संस्थान की अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा सतत फैकल्टी विकास एवं वैश्विक सहयोग के माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।