Greater Noida News (01/06/2026): अनमोल इंडस्ट्रीज एंप्लाइज यूनियन, सीटू और सीपीआई(एम) के सक्रिय सदस्य तथा यूनियन के कोषाध्यक्ष रहे कामरेड सुखलाल की स्मृति में रविवार को सूरजपुर स्थित पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में यूनियन पदाधिकारियों, श्रमिकों और सीटू कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन एवं सीटू के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव ने कहा कि कामरेड सुखलाल संगठन के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और यूनियन को मजबूत आधार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से वे यूनियन के कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में हमेशा सक्रिय रहे। लंबी बीमारी के बाद 26 मई 2026 को उनका निधन हो गया, जिससे श्रमिक आंदोलन को बड़ा झटका लगा है।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि कामरेड सुखलाल का पूरा जीवन मजदूर हितों और संगठन को समर्पित रहा। वे हर आंदोलन और संघर्ष में अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आते थे तथा श्रमिकों की समस्याओं को उठाने में कभी पीछे नहीं हटे। उनकी कार्यशैली और समर्पण संगठन के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

सीटू के जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जब श्रमिक अधिकारों पर लगातार चुनौतियां बढ़ रही हैं, ऐसे दौर में कामरेड सुखलाल जैसे समर्पित और संघर्षशील साथी की संगठन को सबसे अधिक आवश्यकता थी। उनका निधन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे मजदूर आंदोलन की बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि संगठन इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
सीटू के जिला महासचिव राम स्वारथ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कामरेड सुखलाल ने अपने जीवन में श्रमिक एकता और अधिकारों के लिए उल्लेखनीय संघर्ष किया। उनकी निर्भीकता, प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कामरेड सुखलाल के संघर्षों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी, सदस्य और श्रमिक मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।