प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, दिया व्यसनमुक्त भारत का संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/06/2026): विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा व्यसनमुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भव्य नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रैली के साथ हुई। रैली में बाल संस्कारशाला के बच्चों सहित 100 से अधिक बच्चों, सेक्टरवासियों एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली पूरे सेक्टर में निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान “व्यसन से बचें, सृजन में लगें” जैसे प्रेरक नारों, गीतों एवं स्लोगनों के माध्यम से जनजागरण किया गया। साथ ही नशा छोड़ने के उपायों एवं सुझावों से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए।
रैली के उपरांत सभी प्रतिभागी सेक्टर-37 स्थित गोलचक्कर पार्क में एकत्रित हुए, जहां दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। दीपयज्ञ के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को नशा न करने तथा समाज को व्यसनमुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां अर्पित कर जनकल्याण, राष्ट्रकल्याण एवं विश्वशांति की मंगलकामना की गई।

कार्यक्रम में दीपोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण तथा राष्ट्र को स्वस्थ, सशक्त और जागरूक बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा बाल संस्कारशाला के बच्चों को नोटबुक एवं ज्योमेट्री बॉक्स भी वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम प्रज्ञा विस्तार केंद्र स्वर्णनगरी, गायत्री चेतना केंद्र नोएडा के मार्गदर्शन तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक अक्षय एवं कमल के साथ योगेंद्र, अभिनव, संवेदना, अशोक अत्री, गोविंद तथा भानु प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। सेक्टर के निवासियों में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जय सिंह भाटी एवं अतुल आनंद का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।