साकेत बिल्डिंग हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा: 10 लोगों को निकाला गया बाहर

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (31/05/2026): दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के हादसे में राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात जारी रहा। दिल्ली अग्निशमन सेवा (Delhi Fire Services), एनडीआरएफ (NDRF), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मलबे से कुल 10 लोगों को बाहर निकाला है। इनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों के अनुसार रात 11:40 बजे तक दो और लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया और तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर (AIIMS Trauma Centre) भेजा गया। इसके बाद भी बचाव अभियान लगातार जारी रखा गया। सुबह तक कुल 10 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका था, जिनमें से सात को दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमों ने बचाया, जबकि तीन लोगों को स्थानीय लोगों और पीसीआर (PCR) कर्मियों ने दमकल विभाग के पहुंचने से पहले बाहर निकाला था।

एम्स ट्रॉमा सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में कुल 10 मरीज अस्पताल लाए गए। इनमें दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, तीन घायलों की हालत गंभीर थी और उनका गहन उपचार चल रहा था लेकिन उसमें से भी 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य घायल स्थिर हैं और चिकित्सकीय निगरानी में रखे गए हैं।

हादसे में घायल हुए लोगों में तरुण कुमार, साइका खान, नीलम यादव, आदित्य शर्मा, क्षितिज प्रताप, अनुज दीक्षित, आस्था और विशाल शामिल हैं। वहीं रवि (26) की मौत की पुष्टि हुई है। दूसरे मृतक की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

यह हादसा शनिवार शाम करीब 7:44 बजे वेस्टर्न मार्ग, सैदुलाजाब, साकेत मेट्रो स्टेशन के निकट हुआ था, जब एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

मौके पर महरौली थाना पुलिस, जांच अधिकारी एसआई निरंकार, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां मौजूद हैं। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) अभी भी जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।