समसारा विद्यालय के विद्यार्थियों को मिला श्री ताराचंद शास्त्री जी अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30/05/2026): मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की ओर से शनिवार, 39 मई को श्री ताराचंद शास्त्री जी अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र ऑडिटोरियम में हुआ। इस कार्यक्रम में मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के कक्षा 10वीं और 12वीं के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए थे। साथ ही उनके अध्यापकों को भी पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कर्नल राकेश शर्मा (जनरल मैनेजर, पी एंड ए, 510 आर्मी बेस वर्कशॉप) तथा कर्नल रजत दुबे (कमांडिंग ऑफिसर, 24 राजपूत) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रेरणादायक गीत से हुई, जिसके पश्चात मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के मेधावी विद्यार्थियों पर आधारित काव्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत ग्रुप के सभी विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके हैं, वे अगले वर्ष और अधिक मेहनत कर इस सम्मान को प्राप्त करने का प्रयास करें। समसारा विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।