Greater Noida News (29/05/2026): स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए यथार्थ हॉस्पिटल (Yatharth Super Speciality Hospital) ने “सैटेलाइट क्लिनिक” सेवा की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत मरीज अब अपने नजदीकी केंद्रों से ही सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
इस परियोजना के तहत ओमेगा-1 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों से लैस एक आधुनिक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है। इसी कमांड सेंटर के माध्यम से फ़र्रूख़ाबाद में यथार्थ के पहले सैटेलाइट क्लिनिक का संचालन शुरू किया गया। फ़र्रूख़ाबाद स्थित इस क्लिनिक का उद्घाटन सांसद मुकेश राजपूत (Mukesh Rajput) ने किया।
नई व्यवस्था के जरिए अब दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों तक आने की आवश्यकता कम होगी। सैटेलाइट क्लिनिक सीधे ग्रेटर नोएडा स्थित कमांड सेंटर से जुड़े रहेंगे, जहां से विशेषज्ञ चिकित्सक रियल-टाइम में मरीजों को परामर्श देंगे। इससे मरीजों को समय पर विशेषज्ञ राय, उपचार संबंधी मार्गदर्शन, सेकेंड ओपिनियन और नियमित फॉलो-अप जैसी सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल के ग्रुप सीईओ अमित सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट क्लिनिक मॉडल के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश के विभिन्न हिस्सों में इस मॉडल का विस्तार किया जाएगा।
वहीं, अस्पताल के सीओओ एवं फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार बलियान ने कहा कि यह पहल तकनीक आधारित आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण है। इसके जरिए मरीज अपने नजदीकी केंद्र से सीधे विशेषज्ञ डॉक्टरों से जुड़ सकेंगे, जिससे उन्हें बार-बार महानगरों के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल चिकित्सा सेवाओं के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता पहुंचाने का एक सामाजिक प्रयास भी है। यथार्थ हॉस्पिटल का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को समय पर सही इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह उसके अपने शहर या आसपास ही उपलब्ध हो सके।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, भविष्य में इस सैटेलाइट क्लिनिक नेटवर्क को देश के विभिन्न राज्यों और शहरों तक विस्तारित करने की योजना है, ताकि तकनीक और विशेषज्ञता के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।