Greater Noida News (27/05/2026): भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए छतरी वितरण अभियान चलाया गया। परिषद के सदस्यों ने अल्फा, जगत फार्म और तुगलपुर मार्केट क्षेत्र में ठेली, पटरी एवं रेहड़ी लगाकर आजीविका चलाने वाले लोगों को कमर्शियल छतरियां वितरित कीं।
शाखा सदस्य अशोक अग्रवाल ने बताया कि गर्मी से राहत दिलाने और जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से यह पहल की गई। छतरी प्राप्त करने वाले लोगों ने परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें तेज धूप और गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
भारत विकास परिषद ने कहा कि संस्था समय-समय पर समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्य करती रहती है, ताकि लोगों को उनकी समस्याओं से राहत मिल सके। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल, अजेय गुप्ता, आलोक गोयल, अशोक अग्रवाल, नवीन चिकारा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।