नोएडा सेक्टर-51 में पांच दिवसीय नि:शुल्क मोटापा निवारण योग शिविर शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (27/05/2026): नोएडा के सेक्टर-51 में स्थित सी-ब्लॉक पार्क (क्लाउड 9 अस्पताल के सामने) में आज सुबह 6 बजे आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 के सहयोग से भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में पांच दिवसीय नि:शुल्क मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 27 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुई। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 के महासचिव संजीव कुमार ने समाज के लिए किए जा रहे योगदान के लिए भारतीय योग संस्थान के हीरा सिंह बिष्ट, हेमलता नाकरा और जोनल मंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं भारतीय योग संस्थान की ओर से हीरा सिंह बिष्ट ने विशेष अतिथि संजीव कुमार तथा अरविंद शर्मा को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हो चुका है। मोटापे के कारण मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, पेट संबंधी रोग, कमर दर्द, सांस फूलना और महिलाओं में हार्मोनल समस्याओं जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। योग, संतुलित आहार और बेहतर दिनचर्या अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पांच दिवसीय शिविर में भाग लेकर योग के माध्यम से बिना दवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।