ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों को दी राहत, 2026-27 में नहीं बढ़ेगा 10% पानी का शुल्क

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/05/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। प्राधिकरण ने वित्त वर्ष 2026-27 में पानी के बिल में होने वाली 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को स्थगित कर दिया है। अब अगले वित्त वर्ष में भी पुरानी दरों पर ही जल शुल्क लिया जाएगा। इस फैसले का लाभ आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत, व्यवसायिक, बिल्डर्स और आईटी भूखंडों के आवंटियों को मिलेगा।

प्राधिकरण के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 से वही जल शुल्क दरें लागू रहेंगी, जो वर्ष 2025-26 में लागू थीं। इसके साथ ही 01 अप्रैल से 30 सितंबर तक वार्षिक जल शुल्क जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। वहीं समय पर भुगतान नहीं करने पर 11 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। यह निर्णय प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में लिया गया है।

आवासीय भूखंडों के लिए मासिक जल शुल्क (रुपये में)

0–60 वर्ग मीटर: ₹190
60–120 वर्ग मीटर: ₹315
120–200 वर्ग मीटर: ₹568
200–350 वर्ग मीटर: ₹942
350–500 वर्ग मीटर: ₹1255
500–1000 वर्ग मीटर: ₹1885
1000–1100 वर्ग मीटर: ₹2199

संस्थागत / औद्योगिक / आईटी / व्यवसायिक भूखंड

100 वर्ग मीटर तक: ₹165
100–1000 वर्ग मीटर: ₹856
1000–2000 वर्ग मीटर: ₹1885
2000–3000 वर्ग मीटर: ₹2827
3000–4000 वर्ग मीटर: ₹3766
4000–5000 वर्ग मीटर: ₹4710
5000–6000 वर्ग मीटर: ₹5652
6000–7000 वर्ग मीटर: ₹6592
7000–8000 वर्ग मीटर: ₹7533
8000–9000 वर्ग मीटर: ₹8474
9000–10000 वर्ग मीटर: ₹9417

सामूहिक आवासीय / बिल्डर्स श्रेणी

1000 वर्ग मीटर तक: ₹8250 प्रति माह से प्रारंभ
15000–25000 वर्ग मीटर तक: ₹1,12,987 प्रति माह
10 एकड़ से अधिक पर प्रति एकड़ अतिरिक्त शुल्क लागू

प्रमुख प्रावधान
•अगर आवंटी 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच पूरे साल का जल शुल्क जमा कर देता है, तो उसे 5% की छूट मिलेगी।
•छूट तभी मिलेगी, जब जमा की गई राशि अंतिम तारीख तक प्राधिकरण के खाते में पहुंच जाएगी।
•31 मार्च के बाद भी जल शुल्क जमा नहीं करने पर बकाया राशि पर 11% सालाना ब्याज देना होगा।
•जल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन investgnida.in और Mitra App के जरिए किया जा सकते है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।