दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का शानदार आगाज

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/05/2026): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में Focus Fire Shooting Academy के सहयोग से प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। 25 मई से 28 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ देव प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ देव प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की निर्देशिका Mrs. Kanchan Kumari एवं प्रधानाचार्या Dr. Heemaa Sharma विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता में 10 मीटर पिस्टल, 10 मीटर राइफल एवं लिटिल चैंपियनशिप कैटेगरी शामिल की गईं। प्रथम दिवस पर DWPS के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अथर्व ने 366/400, आरव ने 365/400 तथा अंशिका ने 358/400 अंक प्राप्त किए।

निर्देशिका, प्रधानाचार्या एवं मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, एकाग्रता एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।