Greater Noida News (26/05/2026): आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की ओर से 24 मई को मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर विशेष रणनीतिक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल प्रभारी मनोज गर्ग ने की।
बैठकों में शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं बूथ कार्यसमिति के सदस्यों के साथ चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया।
मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संगठन एवं शासन स्तर पर समन्वय स्थापित करें।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की तैयारियां अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी हैं और प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ काम करना होगा। संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही तय होती है, इसलिए हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बैठक के दौरान बूथ कार्यसमितियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने, जनसंपर्क अभियान को और तेज करने तथा सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
मंडल प्रभारी मनोज गर्ग ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि सभी कार्यकर्ता अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तो आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी। इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कार्यसमिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।