AAP के सांसद संजय सिंह का आरोप – BJP कार्यकर्ताओं ने किया मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (1 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का जुबानी जंग आज हाथापाई तक पहुंच गया। AAP ने बीजेपी पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही मारपीट करने का आरोप लगाया है।

AAP के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि BJP कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी के प्रचारकों के साथ मारपीट की और पुलिस ने इसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। यह घटना संसद से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक झुग्गी बस्ती में हुई, जहां AAP कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करने गए थे।

संजय सिंह ने कहा कि जब उन्हें इस हमले की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब भी पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस BJP के दबाव में काम कर रही है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा है। सांसद ने सवाल उठाया कि जब संसद के इतने करीब कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, तो बाकी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा?

AAP नेता ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि BJP चुनाव में हिंसा और डर का माहौल बना रही है ताकि विपक्षी दलों को प्रचार करने से रोका जा सके। उन्होंने दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि दिल्ली पुलिस और भारतीय जनता पार्टी संजय सिंह के इन आरोपों पर क्या जवाब देती है। हालांकि हाथापाई से इतर इन चुनावी जंग का जवाब वास्तविक रूप से आने वाले 8 फरवरी को ही मिल सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।