Meta में बड़ी छंटनी: तड़के 4 बजे ईमेल से नौकरी खत्म, हजारों कर्मचारियों पर असर

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (20/05/2026): दिग्गज टेक कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Tech Company Meta) ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 मई की सुबह करीब 4 बजे कई कर्मचारियों को ईमेल भेजकर सूचित किया गया कि उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव (Job Finished) से समाप्त की जा रही हैं। अचानक आए इस संदेश ने हजारों कर्मचारियों को गहरे सदमे में डाल दिया। कंपनी की ओर से भेजे गए ईमेल में प्रभावित कर्मचारियों से कहा गया कि वे कार्यालय पहुंचकर अपना व्यक्तिगत सामान एकत्र कर लें और आगे की औपचारिकताएं पूरी करें। कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें सुबह-सुबह नौकरी जाने की सूचना मिली, जिसके बाद उनके लिए कंपनी के आंतरिक सिस्टम तक पहुंच भी सीमित कर दी गई।

मेटा अपने कुल वैश्विक कार्यबल के लगभग 10 प्रतिशत हिस्से में कटौती कर सकती है, जो करीब 8,000 कर्मचारियों तक पहुंच सकता है। छंटनी की शुरुआत एशिया-प्रशांत क्षेत्र, खासकर सिंगापुर स्थित टीमों से की गई है। स्थानीय समयानुसार तड़के कर्मचारियों को ईमेल भेजे गए, जिससे स्पष्ट है कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दुनिया भर में लागू की जा रही है। कंपनी लागत में कमी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और अन्य उभरती तकनीकों में बड़े निवेश तथा परिचालन ढांचे को अधिक कुशल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पहले भी संकेत दे चुके हैं कि कंपनी “लीन और अधिक प्रभावी संगठन” की दिशा में आगे बढ़ रही है।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में टेक सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की संख्या घटा चुकी हैं। मेटा भी इससे पहले हजारों पदों को समाप्त कर चुकी है। हालांकि कंपनी का कहना है कि यह कदम दीर्घकालिक विकास, निवेश प्राथमिकताओं और भविष्य की कारोबारी रणनीति को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। इस ताजा छंटनी ने एक बार फिर टेक इंडस्ट्री में नौकरी की स्थिरता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि AI आधारित ऑटोमेशन और लागत नियंत्रण की बढ़ती प्रवृत्ति आने वाले समय में रोजगार बाजार पर और अधिक असर डाल सकती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।