बड़ी खबर: राहुल गांधी के काफिले में हुआ एक्सीडेंट, कई गाड़ियां आपस में टकराई
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Uttar Pardesh News (26 October 2026): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा सुल्तानपुर जिले के हालियापुर क्षेत्र में 91 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए हैं।
राहुल गांधी सोमवार को सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होने के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उनकी यह पेशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में होनी है। वर्ष 2018 में बेंगलुरु में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर यह मामला दर्ज कराया गया था। तत्कालीन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने इस टिप्पणी से आहत होने का आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था।
इस मामले में अदालत ने 16 दिसंबर 2023 को राहुल गांधी को तलब किया था। इसके बाद राहुल गांधी अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत मिल गई। फरवरी 2024 में विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दी थी। उस दौरान राहुल गांधी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया था। इसके बाद मामले में बयान दर्ज करने और अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं के तहत सुनवाई आगे बढ़ी। साक्ष्य संबंधी कार्यवाही पूरी होने के बाद अदालत ने अंतिम बहस के लिए मामला तय किया था।
मामले में शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल की तुलना कराने की मांग भी की थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सेशन कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। अब 26 अक्टूबर 2026 को होने वाली सुनवाई और फैसले के मद्देनजर राहुल गांधी के सुल्तानपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की गाड़ियों के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। हादसे में घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।