एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मिले डॉ. राकेश कुमार, यूपी ट्रेड शो पर हुई चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (19 मई 2026): इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पादों और एमएसएमई क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि India Exposition Mart Limited और Export Promotion Council for Handicrafts पिछले कई वर्षों से भारतीय हस्तशिल्प, कुटीर उद्योगों और निर्यातोन्मुख एमएसएमई इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से भारतीय कारीगरों और पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है।

बैठक के दौरान आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 को लेकर भी चर्चा हुई। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन संस्करणों ने उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच मजबूत पहचान दिलाई है और राज्य को उभरते ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी उत्पादों और कुशल कारीगरों की समृद्ध विरासत वाला राज्य है। यदि सरकार, उद्योग संगठनों और निर्यात संवर्धन संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय हो, तो राज्य वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत स्थिति बना सकता है।

वहीं, मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एमएसएमई, ओडीओपी, हस्तशिल्प और निर्यात को आर्थिक विकास का प्रमुख आधार मान रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उद्योग और निर्यात क्षेत्र से जुड़े संस्थानों के साथ मिलकर एमएसएमई सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में दोनों पक्षों ने उत्तर प्रदेश को हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों, एमएसएमई नवाचार और निर्यात आधारित विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने पर सहमति जताई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।