गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मान, उत्तर प्रदेश को दिलाया रजत पदक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/05/2026): गौतमबुद्ध नगर के लिए गर्व की बात है कि जिले के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 3rd सब जूनियर नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर राज्य को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन के बाद जिले में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी और उत्साह का माहौल है।
यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 15 मई से 17 मई 2026 तक हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित गवर्नमेंट ई.टी.ई. कॉलेज में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। गौतम बुद्ध नगर से चयनित खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
बालक वर्ग में जिले से विराज शर्मा, पुत्र श्री जगदीश चंद्र शर्मा, निवासी अजनारा डैफोडिल, सेक्टर-137 नोएडा ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं बालिका वर्ग में सुरभि प्रिया, पुत्री श्री विकास कुमार, निवासी सेक्टर-99 नोएडा, सारन्या आर्य, पुत्री श्री प्रदीप आर्य, निवासी गंधर्व सोसाइटी, ओमेगा-1 ग्रेटर नोएडा तथा गौरांगी कसाना, पुत्री श्री सत्येंद्र कसाना, निवासी जेपी अमन सोसाइटी, सेक्टर-150 नोएडा ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
गौतम बुद्ध नगर रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर एवं सचिव रविकांत ठाकुर ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा टीम कोच मिलिंद शर्मा को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। संघ ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी ये खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।