शादी के डेढ़ साल बाद संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति और ससुर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (18/05/2026): नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दीपिका पुत्री संजय, निवासी ग्राम कुड़ी खेड़ा, थाना बादलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपिका की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व जलपुरा निवासी ऋतिक पुत्र मनोज के साथ हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात विवाहिता ने कथित रूप से दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर मकान की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना इकोटेक-3 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता की ओर से दी गई तहरीर में दहेज को लेकर उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा सके।

इस संबंध में शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात ग्राम जलपुरा से एक महिला के छत से गिरकर मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पति और ससुर को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।