शारदा यूनिवर्सिटी के 6 खिलाड़ियों को बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्स अचीवर्स अवार्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (17 मई 2026): शारदा यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) के अंतर्गत स्पोर्ट्स सोसाइटी के 6 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्स अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए ₹31,000-₹31,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

सम्मानित खिलाड़ियों में क्रिकेट के प्रियांशु कुमार, शूटिंग की श्रेय अग्रवाल, क्वान की डो की प्रिया कोरंगा, बैडमिंटन के अर्पित कुमार, वुडबॉल के उज्ज्वल डागर तथा एमबीबीएस की छात्रा एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी खुशी शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के चांसलर श्री पी. के. गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा: “खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे सम्मान युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विश्वविद्यालय ने कहा कि छात्र-खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण के माध्यम से संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।“

स्पोर्ट्स सोसाइटी, DSW द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न खेल गतिविधियों में भागीदारी के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। विश्वविद्यालय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।छात्रों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, सहपाठियों एवं विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना की गई।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, डॉ. सुमन लता धर, एसोसिएट डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, डॉ. शांति नारायणन, एसोसिएट डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, एवं डॉ. रचना बंसल, एसोसिएट डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर उपस्थित रहे। साथ ही श्री अजय अग्रवाल, मुख्य वित्त अधिकारी , रिशांक, स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं प्रियंका, स्पोर्ट्स ऑफिसर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।