अमित शाह से मिले सीएम योगी, दिल्ली दौरे से यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (14 May 2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की। करीब आधे घंटे चली इस बैठक को यूपी की राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई, साथ ही संगठन और सरकार से जुड़े कई मुद्दों पर भी मंथन किया गया।

बताया जा रहा है कि यूपी बीजेपी संगठन में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निगमों, आयोगों और बोर्डों में खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई है। बीजेपी नेतृत्व 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है, ताकि विपक्ष के खिलाफ मजबूत तैयारी के साथ मैदान में उतरा जा सके।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। हालिया कैबिनेट विस्तार में भी अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश साफ नजर आई थी। पार्टी समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले का जवाब अपनी नई रणनीति और संगठनात्मक मजबूती से देने की तैयारी में है।

दिल्ली में हुई योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की मुलाकात के बाद अब विभागों के बंटवारे और संगठनात्मक फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यूपी बीजेपी और सरकार से जुड़े कई बड़े फैसलों का ऐलान हो सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।