ITS डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में भविष्य में दंत चिकित्सकों के क्षेत्र में हो रहे बदलाव के विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
दिनांक 12 मई 2026 को आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में पीरियोडाॅन्टिक्स विभाग द्वारा श्थ्नजनतम त्वंकउंच वित जीम ल्वनदह क्मदजपेजश् विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में बी0डी0एस0 और एम0डी0एस0 के विद्यार्थियों, के साथ-साथ संस्थान के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नित नए
बदलाव तथा भविष्य में इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक एवं शिक्षाविद डाॅ0 ए0 कुमारस्वामी ने अपने व्याख्यान में दंत चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी एवं शैक्षणिक परिर्वतनों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में डेंटिस्ट्री केवल पारंपरिक उपचार तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि डिजिटल डेंटिस्ट्री, इम्प्लांटोलाॅजी, पीरियो एस्थेटिक्स, लेजर तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक विधाओं ने इस क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की है।
डाॅ कुमारस्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल दंत चिकित्सक बनने के लिए केवल तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि निरंतर सीखने की इच्छा, नैतिक मूल्यों का पालन एवं रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवा डेंटिस्टों को नई तकनीकों को
अपनाने, रिसर्च गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा बहु-विषयक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हर मरीजों के पास समयाभाव रहता है व कम समय में विश्वसनीय इलाज चाहता है जिसके लिए सभी दंत चिकित्सकों को आधुनिक दंत चिकित्सा एवं तकनीकों के बारे में समय समय से जानकारी लेते रहने चाहिए।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 ओमकार के0 शेट्टी ने कहा कि आई0टी0एस डेंटल काॅलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें अपने करियर की सही दिशा निर्धारित करने में सहायता करते हैं।
आई0टी0एस0 द एजूकेशन ग्रप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढ़ा ने सेमिनार के सफल आयोजन हेतु पीरियोडाॅन्टिक्स विभाग के सभी दंत चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि दंत चिकित्सकों को मरीजों की बेहतरीन सेवा हेतु समय-समय पर दंत चिकित्सा के आधुनिक मशीनो और इलाज के नए तरीकों के अध्धयन करते रहना चाहिए जिससे भविष्य में मरीजों के इलाज के दौरान काफी मदद मिलीती है।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।