इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर विवाद, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार!
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (31 जनवरी 2025): इंस्टाग्राम की वीडियो को लेकर कुछ बच्चों में विवाद होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी को थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत ईकोविलेज वन में कुछ बच्चों के बीच इंस्टाग्राम पर वीडियो को लेकर आपस में मारपीट हुई। जिसमें बच्चों के दो बडे भाई भी शामिल हो गये थे। थाना बिसरख पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा 01 नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।