सब जूनियर नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर के चार खिलाड़ियों का यूपी टीम में चयन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/05/2026): गौतमबुद्ध नगर के लिए खेल जगत से एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। 3rd सब जूनियर नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश टीम में जिले के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

बालक वर्ग में नोएडा के सेक्टर-137 स्थित अजनारा डैफोडिल निवासी विराज शर्मा का चयन किया गया है। वह श्री जगदीश चंद्र शर्मा के पुत्र हैं। वहीं बालिका वर्ग में सेक्टर-99 नोएडा निवासी सुरभि प्रिया, ओमेगा-1 स्थित गंधर्व सोसाइटी निवासी सारन्या आर्य तथा सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसाइटी निवासी गौरांगी कसाना को उत्तर प्रदेश टीम में जगह मिली है।

गौतमबुद्ध नगर रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने सभी चयनित खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

संघ के सचिव रविकांत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश बालक वर्ग टीम के कोच के रूप में जिले के कोच मिलिंद शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम का प्रशिक्षण शिविर 12 मई से 14 मई 2026 तक गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में जिले के चयनित खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे और प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप 15 मई से 17 मई 2026 तक हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित गवर्नमेंट ईटीई कॉलेज में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश की टीम 14 मई को गाजियाबाद से शिमला के लिए रवाना होगी। गौतमबुद्ध नगर रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।