बंगाल में BJP सरकार बनने पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता- “अब बंगाल का शुभ ही शुभ होगा”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09 May 2026): पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई सरकार के गठन पर खुशी जताते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बंगाल की जनता, खासकर बंगाल की बेटियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं आज बंगाल के लिए, बंगाल की बेटियों के लिए और बंगाल की जनता के लिए जिन्होंने इतना बड़ा योग किया। 15 साल तक टीएमसी का अत्याचार झेला।” उनके इस बयान को पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर बीजेपी की बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया माना जा रहा है।

रेखा गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि बंगाल की जनता ने जिस “सुंदर बंगाल” की सरकार के लिए मतदान किया था, अब वह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा, “जिस सुंदर बंगाल की सरकार के लिए बंगाल की जनता ने वोट किया है, आज की ये सुबह, आज का ये सूरज उस बंगाल के लिए है जहां विकास होगा, जहां विश्वास होगा और विश्वास और विकास के साथ बंगाल पूरे देश के साथ आगे बढ़ेगा।” दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अपने बयान में विकास और विश्वास को नई सरकार की सबसे बड़ी पहचान बताया।

उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले वर्षों में राज्य में अत्याचार और भ्रष्टाचार का माहौल रहा। रेखा गुप्ता ने कहा, “पिछली सरकार के दौरान जितना भी अत्याचार और भ्रष्टाचार होता था, वह अब खत्म हो गया है।” उनके मुताबिक पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद अब राज्य में बदलाव का नया दौर शुरू होगा और जनता को बेहतर शासन व्यवस्था देखने को मिलेगी। बीजेपी नेताओं का भी दावा है कि बंगाल अब विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “सुवेंदु दा की सरकार ने एक शुभ संकेत दिया है कि अब बंगाल का शुभ ही शुभ होगा।” रेखा गुप्ता के इस बयान को बीजेपी की नई सरकार के समर्थन और भविष्य को लेकर सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भी नई सरकार को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।