गर्मी में बड़ी राहत, एक्टिव एनजीओ ने परी चौक पर शुरू की प्याऊ सेवा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/05/2026): तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच परी चौक पर एक बार फिर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। एक्टिव सिटीज़न टीम द्वारा यहां गोल चक्कर पर तीन मटकों में शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है, जो राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

परी चौक, जो शहर का एक प्रमुख और व्यस्ततम केंद्र है, यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है—चाहे वे नौकरीपेशा हों, विद्यार्थी हों या दूर-दराज से आने वाले यात्री। ऐसे में गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण और मानवीय सेवा के रूप में देखा जा रहा है।

इस पहल के तहत प्रतिदिन लगभग 30 से 35 (20 लीटर) पानी की बोतलों से मटकों को भरा जाएगा, जिससे पूरे दिन राहगीरों को निरंतर ठंडा पानी उपलब्ध रहे। टीम के सदस्य स्वयं इसकी निगरानी और साफ-सफाई का भी ध्यान रख रहे हैं, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।

इस कार्य में समाजसेवी मनोज सिंघल, मनजीत सिंह, मनोज गर्ग, टी. पी. सिंह और हरेन्द्र भाटी का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस सेवा को शुरू किया और इसे नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।

एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्य हरेन्द्र भाटी ने कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में प्याऊ की व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी राहत है। उनका कहना है कि उनका प्रयास है कि कोई भी राहगीर प्यासा न रहे और आने वाले समय में अन्य व्यस्त स्थानों पर भी ऐसी ही व्यवस्था की जाएगी। यह पहल सामाजिक एकता, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करती है और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।