शिवनगरी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी शुरू: श्रमिक वर्ग को मिलेगा सस्ता और सुलभ इलाज

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (04/05/2026): नोएडा के सेक्टर-17 स्थित शिवनगरी की मजदूर बस्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा यहां एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग के लोगों को कम लागत में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस डिस्पेंसरी का उद्घाटन पूर्व विधायक विमला बाथम, नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और जिला सेवा योजन अधिकारी मनीषा अत्री ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजन राजेश्वरी, रवि आनंद, लोकेश कश्यप, संजय वाली, भूदेव सिंह, डॉक्टर बी.पी. सिंह और श्रमिक नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित ट्रस्ट से जुड़ी पदाधिकारी सविता, सुमति, गुड़िया और नीतू सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष रितू सिंन्हा ने कहा कि मजदूर बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस डिस्पेंसरी के माध्यम से अब ऐसे परिवारों को राहत मिलेगी, जो रोजाना मजदूरी पर निर्भर हैं और महंगे इलाज का खर्च वहन नहीं कर पाते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रस्ट का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है।

श्रमिक नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है, साथ ही गरीब बच्चों को शैक्षणिक सामग्री और जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न प्रकार की सहायता भी दी जाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की अध्यक्ष रितू सिंन्हा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।