श्रमिक दिवस पर श्रमिकों की बात, जेवर विधायक ने सीएम को क्या पत्र लिखा
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (01/05/2026): विकास की हर ईंट में श्रमिकों का पसीना, परिश्रम और समर्पण निहित है, लेकिन वर्तमान समय में भी बड़ी संख्या में श्रमिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसी संदर्भ में आज शुक्रवार को श्रमिक दिवस (Labor Day) के अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लखनऊ प्रवास के दौरान एक पत्र प्रेषित कर प्रदेश सरकार (State Government) को श्रमिकों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया और उनके सर्वांगीण कल्याण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को समाहित करते हुए एक व्यापक कार्ययोजना लागू किए जाने का आग्रह किया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि, “आज के परिवेश में श्रमिकों को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परिवार के लिए सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षित एवं किफायती आवास, सामाजिक सुरक्षा कवरेज तथा सम्मानजनक जीवन-यापन की व्यवस्था भी आवश्यक है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बावजूद जमीनी स्तर पर इनका लाभ सभी श्रमिकों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रहा है। जनपद गौतमबुद्धनगर में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलनों ने यह स्पष्ट किया है कि समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक ठोस एवं व्यावहारिक कदम उठाने की आवश्यकता है।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे श्रमिक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन का अधिकार सुनिश्चित हो सके तथा प्रदेश का विकास और अधिक समावेशी एवं सशक्त बन सके।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।